Home Uncategorized छत्तीसगढ़, सूरजपुर,पीएम श्री सेजेस जयनगर विद्यालय में “स्वच्छता अभियान” का उत्साहपूर्ण किया...

छत्तीसगढ़, सूरजपुर,पीएम श्री सेजेस जयनगर विद्यालय में “स्वच्छता अभियान” का उत्साहपूर्ण किया गया आयोजन

11
0
hey

सूरजपुर  पीएम श्री सेजेस जयनगर विद्यालय में आज स्वच्छता अभियान का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समुदाय में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पुष्पा राय एवं पूर्व प्राचार्य श्री विरेंद्र जयसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसके साथ ही कार्यक्रम में विद्यालय के सभी एसएमडीसी सदस्य उपस्थित रहे तथा उन्होंने अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण भी किया गया।


सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
इसी अवसर पर ‘बैगलेस डे’ गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्राथमिक एवं माध्यमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक, शैक्षिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं व्यावहारिक कौशल को प्रोत्साहित किया गया।
इस कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा विद्यालय परिसर को सदैव स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here