Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों की एकदिवसीय समीक्षा बैठक सफलतापूर्वक...

सूरजपुर, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों की एकदिवसीय समीक्षा बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

8
0
hey

सूरजपुर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारियों की एकदिवसीय समीक्षा बैठक संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एस. एन. पांडे के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला संगठक श्री अमित सिंह बनाफर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच. एन. दुबे ने की।


बैठक में उपस्थित कार्यक्रम अधिकारियों ने एनएसएस के अंतर्गत अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर आगामी सत्र की कार्ययोजना, विशेष शिविरों के सफल संचालन, नियमित गतिविधियों, स्वयंसेवकों की सहभागिता तथा समाजोपयोगी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कार्यक्रम अधिकारियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों के अनुरूप समाज सेवा, नेतृत्व विकास, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, मतदाता जागरूकता एवं जनहितकारी अभियानों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रेरित किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. एच. एन. दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यक्रम अधिकारियों से समर्पण, नवाचार एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में शासकीय कन्या नवीन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री बृजलाल साहू ने आगामी गतिविधियों के सफल आयोजन का संकल्प व्यक्त किया तथा अपने छात्र जीवन से जुड़े एनएसएस अनुभवों को साझा किया।
कार्यक्रम के समापन में जिला संगठन के द्वारा उपस्थित सभी कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here