Home छत्तीसगढ़ डॉक्टर के सूने मकान से करीब एक करोड़ रुपये की चोरी …………..

डॉक्टर के सूने मकान से करीब एक करोड़ रुपये की चोरी …………..

9
0

छत्तीसगढ़ के भिलाई में डॉक्टर के सूने मकान में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी की वारदात ने पुलिस को भी हैरान कर दिया. चोरों ने घर से नकदी और सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी मामले का खुलासा करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है

उत्तर प्रदेश के भदोही में जमीन की खुदाई कर 47 लाख 64 हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण बरामद किए चोरी की रकम से खरीदी गई कार और बाइक भी जब्त की गिरोह का मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ अभी फरार पुलिस के मुताबिक, चोरी की यह वारदात दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर में हुई 23 अक्टूबर की सुबह जब परिवार लौटा तो घर का सामान बिखरा मिला. अलमारी में रखी नकदी और सोने, चांदी व डायमंड के आभूषण गायब थे. इसके बाद डॉक्टर ने वैशाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई.पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली.जांच में संदिग्धों की लोकेशन महाराष्ट्र के नागपुर और गोंदिया से लेकर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, प्रयागराज और भदोही तक मिली. पुलिस की टीमें लगातार अलग-अलग राज्यों में दबिश देती रहीं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here