Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर, एचपीवी टीकाकरण विशेष अभियान संपन्न, सूरजपुर जिले में 5,181 किशोरियों को...

सूरजपुर, एचपीवी टीकाकरण विशेष अभियान संपन्न, सूरजपुर जिले में 5,181 किशोरियों को मिला सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा कवच – 56.87 प्रतिशत उपलब्धि के साथ पूर्ण हुआ 13 से 18 जुलाई तक चला विशेष अभियान – ओड़गी विकासखंड 71.27 प्रतिशत के साथ रहा अव्वल

8
0
hey

 

सूरजपुर जिले में युवतियों को सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 13 से 18 जुलाई तक चलाए गए एचपीवी टीकाकरण विशेष अभियान का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यू-विन पोर्टल पर 18 जुलाई सायं 4ः30 बजे तक दर्ज अंतिम आंकड़ों के अनुसार जिले की कुल 9,111 लक्षित किशोरियों में से 5,181 का टीकाकरण पूर्ण किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 56.87 प्रतिशत है। अभियान अवधि में निर्धारित 536 सत्रों में से 459 सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किए गए, जिससे सत्र संचालन दर 85.6 प्रतिशत रही।

विकासखंडवार उपलब्धियों में ओड़गी 71.27 प्रतिशत कवरेज के साथ जिले में सबसे आगे रहा, जहां 836 किशोरियों का टीकाकरण हुआ। इसके पश्चात भैयाथान 69.56 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जहां 1,019 किशोरियों को टीका लगाया गया। रामानुजनगर में 59.14 प्रतिशत कवरेज के साथ 841 किशोरियों, प्रेमनगर में 56.59 प्रतिशत के साथ 451 किशोरियों, प्रतापपुर में 53.00 प्रतिशत के साथ 920 किशोरियों तथा सूरजपुर विकासखंड में 44.24 प्रतिशत कवरेज के साथ 1,114 किशोरियों का टीकाकरण संपन्न हुआ।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सूरजपुर विकासखंड में लक्षित जनसंख्या सर्वाधिक होने के कारण यहां कवरेज बढ़ाने हेतु आगे विशेष रणनीति के साथ कार्य किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ कपिल देव पैकरा ने बताया कि यह वैक्सीन, जो निजी संस्थानों में हजारों रुपये में उपलब्ध होती है, 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को शासन द्वारा पूर्णतः निःशुल्क लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here