Home इंदौर इंदौर कलेक्ट्रेट में बड़ा बदलाव, 8 SDM विदा, 3 अफसरों को एंट्री,...

इंदौर कलेक्ट्रेट में बड़ा बदलाव, 8 SDM विदा, 3 अफसरों को एंट्री, घट गए अफसर…………..

9
0

राज्य शासन द्वारा जारी तबादला सूची ने जिला प्रशासन की तस्वीर बदल दी है। बड़ी संख्या में अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का नया समीकरण बनने जा रहा है। सबसे बड़ा असर एसडीएम स्तर पर देखने को मिला है, जहां आठ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह केवल तीन नए अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।

प्रशासनिक हलकों में इसे  इंदौर कलेक्ट्रेट के लिए बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अधिकारियों की संख्या घटने से आने वाले समय में कार्य विभाजन और जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है।

लंबे समय से विभिन्न प्रशासनिक दायित्व संभाल रहे रिंकेश वैश्य को अपर कलेक्टर का प्रभार सौंपा गया है। प्रभारी अपर कलेक्टर के रूप में कार्यरत रोशन राय का तबादला मैहर कर दिया गया है। जिले में पहले चार से पांच अपर कलेक्टर थे, लेकिन कुछ समय से यह संख्या दो तक पहुंच गई है।

प्रोटोकॉल और बड़े आयोजनों की चुनौती इंदौर में वीआइपी दौरे, राष्ट्रीय स्तर के आयोजन और सरकारी कार्यक्रम होते रहते हैं। ऐसे में प्रशासन का बड़ा हिस्सा प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं में व्यस्त रहता है। अधिकारियों की संख्या कम होने से कार्यों के समन्वय और जिम्मेदारियों का दबाव बढऩे की स्थिति बन सकती है।

सूची के अनुसार, राकेश मोहन त्रिपाठी को दमोह में अपर कलेक्टर, गोपाल वर्मा को भोपाल, नीरज खरे को टीकमगढ़, प्रदीप सोनी को आलीराजपुर, ओमनारायण बड़कुल को विदिशा, प्रिया पटेल को खंडवा, प्रियंका चौमिया को रतलाम और सीमा कनेश को शाजापुर स्थानांतरित किया गया है।

तबादलों के बाद इंदौर जिले को तीन नए संयुक्त कलेक्टर मिले हैं। शासन ने श्रुति अग्रवाल, राहुल गुप्ता और अलका सिंह बामनकर की पदस्थापना की है। हालांकि आठ अधिकारियों के स्थानांतरण के मुकाबले केवल तीन अधिकारियों की नियुक्ति होने से अनुभवी अधिकारियों की कमी महसूस की जा सकती है। सूत्रों का मानना है कि प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए आने वाले समय में शासन द्वारा कुछ और पदस्थापनाएं की जा सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here