Home प्रशासन 15 वर्षों से एक ही विद्यालय में पदस्थ शिक्षक पर ग्रामीणों ने...

15 वर्षों से एक ही विद्यालय में पदस्थ शिक्षक पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

18
0

विशेष समाचार बेनी माधव कुशवाहा डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर शहडोल

विद्यालय परिसर की भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, सीमांकन एवं निर्माण कार्य की जांच की मांग

शहडोल। शासकीय विद्यालय से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने विद्यालय में लंबे समय से पदस्थ एक शिक्षक की कार्यप्रणाली और विद्यालय परिसर की भूमि को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित शिक्षक 15 वर्षों से अधिक समय से इसी विद्यालय में पदस्थ हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय परिसर की भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति निर्मित की गई है तथा विद्यालय की भूमि एवं निर्माण कार्य को लेकर भी गंभीर अनियमितताओं की आशंका है।

ग्रामीणों के अनुसार, मौके पर निर्माण कार्य को लेकर भी आपत्ति है। उनका कहना है कि बिना उचित सीमांकन एवं स्थल की स्थिति स्पष्ट किए निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे विद्यालय की भूमि प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों ने मांग की है कि विद्यालय परिसर की भूमि का राजस्व विभाग से विधिवत सीमांकन कराया जाए तथा भूमि को विद्यालय के नाम दर्ज/सुरक्षित कराने की कार्रवाई की जाए।

vidy

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें

संबंधित शिक्षक का अन्यत्र स्थानांतरण किया जाए।

विद्यालय परिसर की भूमि का राजस्व विभाग से सीमांकन कराया जाए।

निर्माण कार्य की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए।

विद्यालय की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर सुरक्षित किया जाए।

ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन की प्रतिलिपि कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं संबंधित शिक्षा अधिकारी को भी भेजी है।
अब देखना यह है कि शासन प्रशासन क्या कदम उठा रहे हैं या चुप्पी साधे पड़े रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here