36 घंटों की भारी बारिश से बाढ़ का कहर बरपा है। जलभराव से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई जिलों के निचले इलाकों में पानी भर गया है। नदियां उफान पर होने से कई मार्ग बंद हैं। अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज चमक और तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। कुछ जगहों पर जोरदार बारिश के दौरान तूफानी हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में बने डीप डिप्रेशन के चलते अगले 3 दिन तक छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार बारिश होने की संभावना जताई गई है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में पिछले 24 घंटों से लगातार तेज बारिश हो रही है। कई शहरों में जलभराव हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। आवागमन में कठिनाई की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर के विद्यालयों में अवकाश रखने का निर्णय लिया गया है।
नदी-नाले उफान पर हैं। कई प्रमुख मार्गों पर आवाजाही प्रभावित हुई है। रायपुर में खारून नदी का पानी महादेवघाट पुल से करीब दो फुट ऊपर बह रहा है।

