Home उत्तर प्रदेश लखनऊ -कोई बेटा नहीं लौटा, कोई बेटी हमेशा के लिए बिछड़ गई, लखनऊ...

लखनऊ -कोई बेटा नहीं लौटा, कोई बेटी हमेशा के लिए बिछड़ गई, लखनऊ अग्निकांड के 15 मृतकों और घायलों के नाम सामने आए……………

45
0
hey

उत्तर प्रदेश की राजधानी  लखनऊ  के अलीगंज (पुरनिया इलाका) में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एक बहुमंजिला इमारत में संचालित कोचिंग सेंटर में लगी इस भीषण आग में 15 मासूम जिंदगियां हमेशा के लिए खामोश हो गई।

आग और धुएं के बीच फंसने की वजह से 15 मासूम बच्चों और लोगों की जान चली गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रशासन ने जान गंवाने वाले और घायलों, दोनों की लिस्ट जारी कर दी है।

मारे गए लोगों की पहचान की पुष्टि करते हुए प्रशासन ने मृतकों की सूची सार्वजनिक की है। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों में सागर, नीलेश, अनामिका, संयम, अनुष्ण, सुरभमनी, आदित्य श्रीवास्तव, ज्योति, मनीष, अब्दुल रहमान, सूरज भाट, भानुजान, जॉयनील चक्रवर्ती, मोहम्मद उमार और सुमैया शामिल हैं। इन सभी बच्चों के परिवारों में इस वक्त कोहराम मचा हुआ है।

दम घुटने और चोट लगने की वजह से 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इस वक्त अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की सूची में भर्ती लोगों में जयंत, लवप्रीत, मोहम्मद आरिफ, भुवन श्रीवास्तव, पंकज, शैलेन्द्र, अभिषेक, पंकज जोशी और गौरव कुमार शामिल हैं।

ट्रॉमा सेंटर की डॉक्टर अमी अग्रवाल ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद 21 से 22 बच्चों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से 5 बच्चों की हालत को देखते हुए उन्हें भर्ती कर लिया गया था।

दो बच्चे ऐसे हैं जिन्होंने ऊंचाई से छलांग लगाई थी, जिस वजह से उनकी कमर की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here