Home बिहार पटना- ‘खान सर के पास एक हिंदू और एक मुस्लिम नाम के...

पटना- ‘खान सर के पास एक हिंदू और एक मुस्लिम नाम के 2 आधार कार्ड’, कोचिंग विवाद के बीच रोशन आनंद का आरोप……………

10
0

बिहार की राजधानी पटना के ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के रोशन आनंद और खान ग्लोबल स्टडीज़ के फैसल खान उर्फ खान सर के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है।

अब शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर रोशन आनंद ने खान सर पर कई आरोप लगाए हैं। रोशन आनंद ने खान सर की पहचान, कोचिंग और करियर पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि खान सर का पूरा वजूद झूठ की बुनियाद पर टिका है।

पॉडकास्ट के दौरान अपनी बात रखते हुए रोशन आनंद सर ने कहा, “मैं रोशन आनंद हूं और मुझे अपने सनातनी होने पर गर्व है। मैं अपना सच दुनिया से नहीं छुपाता।

मैं फैजल खान नहीं हूं कि मेरे पास दो-दो जन्मतिथियां और दो-दो अलग-अलग नाम के दस्तावेज हों। उनके पास एक हिंदू नाम और एक मुस्लिम नाम से दो अलग-अलग आधार कार्ड हैं।

रोशन आनंद ने खान सर के राष्ट्रवाद के नैरेटिव और क्लासरूम के बयानों पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने सामाजिक और सांस्कृतिक मोर्चे पर खान सर को घेरते हुए कहा, “वह (खान सर) मंचों और क्लासरूम में बैठकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं कि पर्दा प्रथा सही नहीं है,

रोशन आनंद ने कहा, “वह (खान सर) सुबह से लेकर शाम तक वीडियोज में पाकिस्तान को सरेआम गाली देते हैं। खुद को बड़ा देशभक्त दिखाते हैं, लेकिन अपनी ही शादी के रिसेप्शन में पाकिस्तान के चिश्ती संप्रदाय से जुड़े कव्वाली गायक ‘सबरी ब्रदर्स’ को न्योता देते हैं।

रोशन आनंद ने आरोप लगाया कि खान सर ने अपने रसूख और पैसे के बल पर यह झूठा नैरेटिव सेट किया कि गोली ज्ञान बिंदु की तरफ से चली थी,

जबकि उनके खुद के गार्ड्स उनके कहने पर फायरिंग की बात स्वीकार कर रहे हैं। रौशन आनंद ने आगे कहा कि खान सर ने वीडियो बनाकर उनके भाई प्रिंस की मौत पर सिर्फ दिखावे के लिए संवेदना जताई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here