Home मध्य प्रदेश भोपाल -ट्रैफिक की टेंशन खत्म, एमपी सरकार बिछा रही सिग्नल फ्री सड़कों...

भोपाल -ट्रैफिक की टेंशन खत्म, एमपी सरकार बिछा रही सिग्नल फ्री सड़कों का जाल, जानें मिनटों के सफर के नये रूट्स…………

15
0

मालवा समेत पूरे मध्य प्रदेश के लाखों कर्मचारियों, छात्रों और आम यात्रियों का सफर अब बेहद आसान और सुपरफास्ट होने जा रहा है। सरकार इंदौर भोपाल एक्सप्रेस वे और इंदौर उज्जैन के बीच ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाकर दूरियां मिटाने की तैयारी कर चुकी है।

इंदौर-उज्जैन-भोपाल को हाई स्पीड कॉरिडोर और एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए ’60 मिनट एक्सेस’ का एक नया विजन तैयार किया गया है।

सिग्नल फ्री सड़कों के साथ ही, इंदौर मेट्रो का विस्तार उज्जैन तक करके बस, रेलवे और मेट्रो कनेक्टिविटी को पूरी तरह एकीकृत किया जाएगा।

कुल मिलाकर प्रदेश सरकार ने इंदौर मेट्रो का विस्तार करने का लक्ष्य रखा है। इसका विस्तार उज्जैन तक किए जाने की तैयारी है। इसका बड़ा फायदा ये होगा कि वहां उन्नत सेवाओं की शुरुआत होगी।

मध्य प्रदेश सरकार का दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के रणनीतिक लाभ के लिए और राज्य को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए एक बड़ा कदम है।
इसके साथ ही इस क्षेत्र में प्रस्तावित नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट और एरो सिटी के निर्माण से मालवा का व्यापार वैश्विक बाजार तक पहुंचने का रास्ता मिलेगा। डीएमआईसी की सीमाएं भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन से भी जुड़ेंगी। इससे इंदौर-पीथमपुर-उज्जैन इकोनॉमिक कॉरिडोर की कनेक्टिविटी को एक नया आयाम मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here