Home दिल्ली दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक अधिकृत पार्किंग स्थलों की...

दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक अधिकृत पार्किंग स्थलों की फीस होगी दोगुनी, सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान……….

12
0

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है। नई दिल्ली नगर परिषद के फैसले के अनुसार अब 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक लुटियंस दिल्ली के सभी अधिकृत पार्किंग स्थलों पर पार्किंग शुल्क दोगुना देना होगा।

यह कदम GRAP के दूसरे चरण के तहत उठाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि महंगी पार्किंग से लोग निजी वाहनों की जगह मेट्रो और बस जैसे सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे, जिससे प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।

नए फैसले के तहत अब कार पार्क करने के लिए लोगों को पहले से दोगुना शुल्क देना होगा। चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग फीस 20 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए प्रति घंटा कर दी गई है। वहीं बाइक और स्कूटर चालकों को 10 रुपए की जगह 20 रुपए प्रति घंटा देना होगा। बसों की पार्किंग फीस भी बढ़कर 300 रुपए प्रति घंटा हो गई है।

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली में पार्किंग शुल्क बढ़ाया गया हो। इससे पहले 2023 और 2024 में भी सर्दियों के मौसम के दौरान इसी तरह पार्किंग फीस दोगुनी की गई थी।

अधिकारियों का कहना है कि ठंड के दिनों में प्रदूषण तेजी से बढ़ता है, इसलिए निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने के लिए ऐसे फैसले लिए जाते हैं।

पार्किंग की फीस बढ़ने के बाद भी दिल्ली के कई इलाकों में लोगों की आवाजाही पर ज्यादा असर नहीं दिखा। पृथ्वीराज मार्केट के एक पार्किंग कर्मचारी ने बताया कि यहां रोज की तरह 60 से 80 गाड़ियां आ रही हैं।

हालांकि कुछ लोग नई दरें सुनकर वापस भी लौट गए। उनके अनुसार सुबह से करीब 10 वाहन चालक पार्किंग महंगी होने की वजह से गाड़ी खड़ी किए बिना चले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here