Home छत्तीसगढ़ जांजगीर चंपा-सक्ती में फ्लोर्सपार पाउडर की आड़ में हो रही थी गांजा...

जांजगीर चंपा-सक्ती में फ्लोर्सपार पाउडर की आड़ में हो रही थी गांजा तस्करी, 1.44 करोड़ की खेप के साथ नाबालिग समेत 2 गिरफ्तार…………

13
0

सक्ती जिले में नशे के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ओडिशा से राजस्थान ले जाई जा रही करीब 209 किलोग्राम गांजे की खेप को पुलिस ने जब्त करते हुए एक युवक और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान गांजा, ट्रेलर, फ्लोर्सपार पाउडर और मोबाइल फोन समेत कुल 1 करोड़ 66 लाख 20 हजार 460 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी डभरा सुमीत गुप्ता के मार्गदर्शन में चौकी फगुरम और थाना डभरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल योजना तैयार की और एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए ग्राम बोडासागर स्थित सागर फैमिली ढाबा के सामने खरसिया-डभरा मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर दी।

नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध टाटा सिगना ट्रेलर  को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान ट्रेलर में रखी 8 प्लास्टिक बोरियों से कुल 40 पैकेट गांजा बरामद किया गया।

गांजा परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रेलर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा ट्रेलर में मौजूद फ्लोर्सपार पाउडर, जिसकी कीमत 21 लाख 42 हजार 210 रुपये है, और आरोपियों के कब्जे से मिले वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त सभी सामग्रियों का कुल मूल्य 1 करोड़ 66 लाख 20 हजार 460 रुपये आंका गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here