अंबिकापुर। बिश्रामपुर भाजपा नेताओं की शिकायत पर सूरजपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ बिश्रामपुर थाने में रविवार की रात आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के अलावा कांग्रेस के प्रदेश से लेकर जिला स्तर के नेता बिश्रामपुर थाने के सामने धरने पर बैठे थे।
दरअसल बिश्रामपुर के भाजपा नेता मुरली सोनी की रिपोर्ट पर सूरजपुर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर बिश्रामपुर पुलिस ने रविवार की रात आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
इसके बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सोमवार को बिश्रामपुर पहुंचे और पुलिस पर भाजपा तथा प्रशासनिक दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर वापस लेने की मांग की।
सिंहदेव मंगलवार की शाम से आमरण अनशन पर जबकि दीपक बैज क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे थे।
उन्होंने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने, बिश्रामपुर टीआई को निलंबित करने तथा भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर करने की मांग की थी।
बुधवार को ये तीनों मांगें मान ली गई, इसके बाद नारियल पानी पिलाकर आमरण अनशन व क्रमिक भूख हड़तालसमाप्त किया गया।

