Home छत्तीसगढ़ जांजगीर चंपा- भीषण गर्मी से चलते ट्रक में बिगड़ी ड्राइवर तबीयत, कुछ...

जांजगीर चंपा- भीषण गर्मी से चलते ट्रक में बिगड़ी ड्राइवर तबीयत, कुछ देर में हुई मौत………..

19
0

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है।

नौतपा के दौरान मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार झारखंड निवासी 47 वर्षीय नरेश रोहिदास बलौदा बाजार से सामान लेकर जमशेदपुर जा रहा था। मंगलवार दोपहर जब वह केरा क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि तेज गर्मी और लू के कारण उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे केरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में गर्मी को लेकर लोगों में चिंता और डर का माहौल है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार धूप और गर्म हवाओं के संपर्क में रहने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। प्रशासन ने भी लोगों से पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here