हाथी प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर फुनगी में 4 अक्टूबर को होगी हाथी महासभा
फसल व मकान क्षति के मुआवजे, जन-धन की सुरक्षा और हाथियों से बचाव के उपायों पर होगी चर्चा
उदयपुर। हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों एवं किसानों की समस्याओं को लेकर जनपद पंचायत उदयपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रामनगर के आश्रित ग्राम फुनगी में 4 अक्टूबर 2026 को ‘हाथी महासभा’ का आयोजन किया जाएगा। बैठक दोपहर 12 बजे ग्राम फुनगी में आयोजित होगी।
महासभा में हाथियों के कारण किसानों की फसलों एवं ग्रामीणों के मकानों को हुए नुकसान के मुआवजे और क्षतिपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही हाथियों से होने वाले संभावित नुकसान को रोकने, ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा हाथियों से बचाव के व्यावहारिक उपायों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में हाथी प्रभावित क्षेत्रों में फसल, जन-धन एवं संपत्ति की सुरक्षा, ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने तथा भविष्य में हाथी-मानव संघर्ष की घटनाओं को कम करने के लिए ठोस रणनीति तैयार करने पर चर्चा प्रस्तावित है।
आयोजकों ने हाथी प्रभावित क्षेत्र के सभी किसानों एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में महासभा में शामिल होकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखने की अपील की ह
रिपोर्ट — निलेश सोनी
विशेष संवाददाता / छत्तीसगढ़ हेड ब्यूरो चीफ
वशिष्ठ टाइम्स समाचार



