Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर- इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला खौफनाक मामला, तालाब में...

बिलासपुर- इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला खौफनाक मामला, तालाब में मिली 2 दिन की नवजात बच्ची की लाश,फैली सनसनी………

13
0

न्यायधानी बिलासपुर. के बेलगहना चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लमरीडबरी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात व्यक्ति (संभावित माता-पिता या परिजन ने अपनी महज 1 से 2 दिन की नवजात मासूम बच्ची का जन्म छुपाने की नीयत से उसे जीवित ही गांव के रामसागर तालाब के पानी में फेंक दिया।

शव को पानी से बाहर निकालने पर पता चला कि वह महज 1-2 दिन पहले जन्मी एक नवजात बालिका (बेटी) की लाश थी। सूचना पर बेलगहना पुलिस ने मर्ग कायम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संपूर्ण मर्ग जांच, डॉक्टरों की पीएम रिपोर्ट और कर थी।

उस फूल जैसी बच्ची को जिंदा ही पानी में फेंक दिया था, जिससे दम घुटने (पानी भरने) के कारण उसकी मृत्यु हो गई। जिसकी विस्तृत मर्ग जांच, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने इसे हत्या की श्रेणी का अपराध माना है।

बेलगहना पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि मार्च महीने के आखिरी हफ्ते में आसपास के गांवों या स्वास्थ्य केंद्रों में किस महिला ने बच्ची को जन्म दिया था। पुलिस क्षेत्र के कोटवार के जरिए संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना दिनांक 29 मार्च 2026 के दोपहर की है। ग्राम लमरीडबरी के कोटवार निर्मलदासक मानिकपुरी (64 वर्ष) अपने घर पर थे, तभी गांव की एक महिला बृजबाई ने आकर उन्हें पहुंचे। किसी बच्चे का शव तैर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here