छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर नगर निगम में आज मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में शहर के विकास कार्यों, अधोसंरचना सुधार और जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक को लेकर निगम प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और माना जा रहा है कि कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर आज अंतिम मुहर लग सकती है।
एमआईसी बैठक का सबसे अहम एजेंडा पंद्रहवें वित्त आयोग मद से प्राप्त राशि के उपयोग को लेकर है। निगम प्रशासन इस राशि को शहर की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने और विकास कार्यों में खर्च करने की योजना तैयार कर चुका है। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

राजधानी में मानसून से पहले सड़कों की हालत सुधारना निगम प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में बैठक में सड़क डामरीकरण और मरम्मत से जुड़े कई प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। शहर के कई हिस्सों में सड़कों के खराब होने और गड्ढों की शिकायत लगातार सामने आ रही है।राजधानी में मानसून से पहले सड़कों की हालत सुधारना निगम प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में बैठक में सड़क डामरीकरण और मरम्मत से जुड़े कई प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। शहर के कई हिस्सों में सड़कों के खराब होने और गड्ढों की शिकायत लगातार सामने आ रही है।
बैठक में निगम कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़े चिकित्सा क्षतिपूर्ति प्रकरणों पर भी निर्णय लिया जाएगा। लंबे समय से लंबित कई मामलों को आज मंजूरी मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक कर्मचारियों के स्वास्थ्य संबंधी खर्चों की प्रतिपूर्ति को लेकर निगम प्रशासन सकारात्मक रुख अपना सकता है। इससे कर्मचारियों और अधिकारियों को राहत मिलने की संभावना है।

