दुर्ग। छत्तीसगढ़ के जिले के बघेरा स्थित सांस्कृतिक भवन में उद्यमिता को बढ़ावा देने और युवाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक निगम, रायपुर के प्रायोजन और भावसर फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित दो साप्ताहिक उद्यमिता विकास कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।प्रशिक्षण के दौरान उद्योग स्थापना की प्रक्रिया, उद्यमशीलता के गुण, सफल उद्यमी बनने के टिप्स, विपणन कौशल, उत्पाद गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, डिजाइनिंग और उद्यम प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया।

