Home छत्तीसगढ़ सरगुजा में किसान सम्मलेन : सीएम साय हुए शामिल, बोले- विकास कार्यों...

सरगुजा में किसान सम्मलेन : सीएम साय हुए शामिल, बोले- विकास कार्यों में नहीं होगा कोई समझौता……..

21
0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को विकासखण्ड मुख्यालय लुण्ड्रा में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 81.95 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि,  अन्नदाताओं के पसीने का सम्मान करना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है।  हम आखिरी पंक्ति के आखिरी व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाएं तथा उन्हें समय पर योजना का लाभ मिले।मुख्यमंत्री ने कहा कि,  हमारी सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए की दर से खरीद रही है जो देश में सबसे ज्यादा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया तथा किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड शुरू किया।किसान सम्मेलन के उपरांत मुख्यमंत्री श्री साय संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर पहुंचे। शहर के आकाशवाणी चौक पर महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद एवं डीसी रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के पास भटगांव के पूर्व विधायक स्व. रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here