Home मध्यप्रदेश नगड़वाह में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम, जल संरक्षण...

नगड़वाह में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम, जल संरक्षण का दिया संदेश……

40
0

हेडलाइन:
Report Beni Madhav kushvaha

नगड़वाह/शहडोल, 22 मार्च 2026 (रविवार):
ग्राम पंचायत ढोलर के नगड़वाह ग्राम में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था जान्हवी शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति दरैन (सेक्टर-01) के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला शहडोल के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय के निर्देशानुसार एवं ब्लॉक समन्वयक श्री ऋत्विक दास मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ के चरणों में पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके पश्चात मां गंगा एवं भगवान वरुण देव का आह्वान कर भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बनाया गया।

इसके बाद चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित जनसमूह को जल का सदुपयोग करने, वर्षा जल संचयन, सोकता निर्माण, बोरी बंधान, तालाबों की नियमित सफाई तथा नदियों के तटों को स्वच्छ बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण उपायों के बारे में बताया गया। इस दौरान लोगों को जल बचाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक श्री ऋत्विक दास मिश्रा, जान्हवी शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति दरैन के अध्यक्ष श्री पवन कुमार तिवारी, नवांकुर संस्था अमझोर के अध्यक्ष श्री शिव कुमार तिवारी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नगड़वाह के पदाधिकारी श्री धनंजय जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, श्रीमती जानकी जायसवाल सहित CMCLDP पाठ्यक्रम के विद्यार्थी एवं ग्राम के नागरिकों की उपस्थिति सराहनीय रही।

कार्यक्रम के अंत में जल संरक्षण को जन-जन तक पहुंचाने और इसे जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here