Home shadol मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: कई जिलों में मूसलाधार बारिश...

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: कई जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना, प्रशासन और जनता रहे सतर्क

8
0
hey

मध्य प्रदेश

भोपाल/शहडोल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में 24 से 26 अगस्त तक भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश के साथ जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग के कई क्षेत्रों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

विशेष समाचार। बेनी माधव कुशवाहा                                            (डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर शहडोल)

मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए निचले इलाकों में  नदी-नालों के उफान, सड़क संपर्क प्रभावित होने और बिजली गिरने जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। लगातार बारिश की स्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रशासन को भी संवेदनशील और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने की जरूरत है।

प्रदेश के कई हिस्सों में पहले से ही तेज बारिश का असर दिखाई दे रहा है और कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बनने की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास न जाएं तथा मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।

विशेष सावधानी: गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान भी मौसम की स्थिति को देखते हुए फसलों और पशुधन की सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here