शहडोल जनता जाए भाड़ में
हम तो मनमानी करेंगे सड़क की आड़ में यही वाली कहावत है ।
शहडोल से टेटका मोड तक करीब 65 किलोमीटर की बनने वाली सड़क आज 365 दिन से ऊपर होने जा रहे हैं । आज से 4 महीने पहले मैं वशिष्ठ टाइम्स के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया था ।
स्टेट हाईवे शहडोल से रीवा जाने वाली सड़क के बारे में
स्थिति आज भी वही है पहले धूल के गुब्बारे थे और आज सड़क में दोनों तरफ गिट्टी
बड़े वाहन आना-जाना कर रहे हैं कि उनको कोई समस्या नहीं जाती समस्या तो होती है लेकिन मैनेज कर लेते हैं पर खास तौर पर परेशानी होती है दो पहिया वाहनों के लिए ।
इस गिट्टी भरे रोड में कैसे चलाएं त्यौहार का माहौल है महिलाएं भी साथ में बैठे रहती हैं । छोटे-मोटे हादसे कई हो चुके हैं ठेकेदार को जरा सा भी फर्क नहीं पड़ता है ।
कोई बड़े हादसे के इंतजार में है ।
गणेश सोनी सिटी रिपोर्टर
वशिष्ठ टाइम

