Home कोरिया बिलासपुर में 28 अगस्त को रक्षाबंधन की रात दो पक्षों के बीच...

बिलासपुर में 28 अगस्त को रक्षाबंधन की रात दो पक्षों के बीच विवाद और  धार्मिक टिप्पणी के बाद भारी सांप्रदायिक तनाव फैल गया और जमकर पथराव हुआ।

5
0
hey
बिलासपुर में सदर बाजार के कोरोना चौक और मसानगंज इलाके में राखी पर्व से लौट रहे कुछ युवकों और दूसरे पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी व मारपीट हुई। जिसके बाद छतों और सड़कों से ईंट-पत्थर चले। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए ।
 इस झड़प में पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया । घटना की सूचना मिलते ही एसपी रजनीश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही ।
बिलासपुर जिला प्रशासन ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाने और शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है।
शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता BNSS की धारा 163 लागू कर दी है, जिसके तहत भीड़ इकट्ठा होने पर पूरी तरह प्रतिबंध है।

 बिलासपुर पुलिस (SSP सिंह) के अनुसार, उपद्रव मचाने वाले अपराधियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here