रक्षाबंधन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
भारतवर्ष में भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख, समृद्धि, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं, वहीं भाई अपनी बहनों की रक्षा एवं हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लेते हैं।
रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, आपसी प्रेम और अटूट विश्वास का अनमोल पर्व है। यह पर्व समाज में प्रेम, एकता, भाईचारे और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देता है।
इस शुभ अवसर पर घरों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में राखियों, मिठाइयों और उपहारों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। रंग-बिरंगी एवं आकर्षक राखियों से सजे बाजार रक्षाबंधन पर्व की खुशियों को और अधिक बढ़ा रहे हैं।
वशिष्ठ टाइम्स समाचार की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
बेनी माधव कुशवाहा डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर, शहडोल
वशिष्ठ टाइम्स समाचार

