Home कोरिया बैकुण्ठपुर/कोरिया : वन विभाग की जमीन पर कब्जा – सरकारी आवासों में...

बैकुण्ठपुर/कोरिया : वन विभाग की जमीन पर कब्जा – सरकारी आवासों में दारू-गांजा का धंधा चरम पर!……………

53
0

बैकुण्ठपुर (कोरिया)। जिले में वन विभाग की जमीन पर असामाजिक तत्वों का कब्जा अब खुलेआम चुनौती बन चुका है। हालत यह है कि सरकारी क्वार्टर्स, जहां कभी विभागीय कर्मचारी रहते थे, अब दारू और गांजा के अड्डों में तब्दील हो चुके हैं। रात ढलते ही यहां नशे का बाजार सज जाता है, और शोर-शराबे से आस-पास के लोग दहशत में रहते हैं।

वन विभाग की करोड़ों की भूमि पर कब्जा, प्रशासन खामोश!
स्थानीय सूत्रों के अनुसार बैकुण्ठपुर शहर के वन विभाग की कई जमीनों पर अवैध कब्जा कर असामाजिक तत्वों ने झोपड़ियां डाल ली हैं। कुछ जगहों पर अवैध कारोबार भी चल रहा है। पुलिस और प्रशासन को कई बार शिकायतें दी गईंए मगर कार्रवाई के नाम पर फाइलें ही धूल खा रही हैं।

सरकारी क्वार्टर्स बने नशे के अड्डे – कर्मचारी बोले,  अब ड्यूटी पर आने से डर लगता है
वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि सरकारी क्वार्टर्स में अब विभागीय लोग नहीं, बल्कि असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। शाम होते ही शराब पीने और गांजा पीने वालों की भीड़ लग जाती है। कई बार झगड़े और तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन विभाग चुप है।

पुलिस की आंखों के सामने चल रहा है अवैध कारोबार!
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस को सब जानकारी है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। अगर किसी आम आदमी के घर से शराब की एक बोतल भी मिल जाए तो पुलिस केस बना देती है, पर यहां खुलेआम कारोबार हो रहा है – फिर भी कार्रवाई नहीं! ये मिलीभगत नहीं तो क्या है ? – स्थानीय निवासी।

बैकुण्ठपुर के लोग अब इस लापरवाही से नाराज़ हैं। कई समाजसेवी संगठनों ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कब्जा और नशे का अड्डा नहीं हटाया गया, तो जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here