जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में यूको बैंक एक राष्ट्रीयकृत बैंक है जो ग्राहकों को विभिन्न वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है। बैंक के मैनेजर की जिम्मेदारी है कि वे ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का समाधान करें। परंतु यूको बैंक में ब्रांच मैनेजर पर गंभीर आरोप लगे हैं। जानकार सूत्र बताते है कि, एक उपभोक्ता ने शिकायत की है कि ब्रांच मैनेजर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जिसकी शिकायत सिटी कोतवाली में किया गया था।
इसी प्रकार एक उपभोक्ता का इस ब्रांच में एक सीसी लिमिट का खाता चलता था जिसमें खाता धारक का पूरा पैसा जमा हो गया था। जिसके बाद उस खाताधारक ने ब्रांच मैनेजर का बार-बार चक्कर लगाया, परंतु ब्रांच मैनेजर 12 बजे से पहले कभी नहीं आते। उनकी लापरवाही के कारण उपभोक्ता को 56 हजार की जगह 64 हजार ब्याज बढ़ाकर बनाया गया। जब भी देखा जाये तो ब्रांच मेनेजर शाखा से नदारद रहते है। क्योंकि ब्रांच मेनेजर का व्यवहार जनता के साथ सही नहीं बताया जाता है। सोचने वाली बात है कि, एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बैंक का पूरा पैसा पटाने का बाद भी अपने कागजात को लेने के लिए बैंक का चक्कर लगा रहा है। वहीं बैंक के कर्मचारियों द्वारा बात करने का ढंग नहीं। जब कोई लेडिज बाबू से पूछते है कि, मेरा बैंक बैलेंस क्या है तो उनको बताने में दिक्कत होती है।
वहीं जब से पूरानी बिल्डिंग छोड़कर नई बिल्डिंग में बैंक स्थापित हुआ है तब से ब्रांच मैनेजर बैंक से नदारद रहते है। आम जनता त्रस्त हो चुकी है। कुछ लोगों के द्वारा बताया गया कि, बैंक के कुछ कर्मचारी शराब का सेवन करके आते है। इस संबंध में हेड आॅफिस को भी पत्र लिखा गया है। अब ब्रांच मैनेजर का स्थानांतरण होने पर ही बैकुण्ठपुर की जनता ऐसे ब्रांच मैनेजर से राहत की सांस लेगी।


