Home कोरिया बैकुण्ठपुर/CG : पेट्रोल पम्प विवाद – मालिक और कर्मचारी हितग्राहियों से कर...

बैकुण्ठपुर/CG : पेट्रोल पम्प विवाद – मालिक और कर्मचारी हितग्राहियों से कर रहे हेलमेट को लेकर तनातनी ?…………

45
0

जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में पेट्रोल पंपों पर हेलमेट का मुद्दा गरमाया हुआ है। लोगों का आरोप है कि पेट्रोल पंप संचालक हेलमेट न पहनने पर बिना हेलमेट पेट्रोल देने से मना करने की बात कहकर ग्राहकों से अधिक पैसे वसूलते हैं। यह चर्चा जोरों पर है कि पेट्रोल पंप संचालक हेलमेट के नाम पर ग्राहकों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। वही पेट्रोल पंपों पर लड़कियों की नियुक्ति के कारण विवाद की स्थिति और अधिक बन रही है। कुछ मामलों में देखा गया है कि बिना हेलमेट के ग्राहकों से 10-50 रुपये अधिक लेकर पेट्रोल दिया जा रहा है। इससे ग्राहकों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बीच विवाद हो सकता है। यहां तक कि, आम जनता के सामने शासन के नियमों की अनदेखी किए जाने से जनता में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। यह सोचने वाली बात है कि शासन के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे जनता को परेशानी हो रही है। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए और नियमों का पालन सुनिश्चित करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here