Home अंबिकापुर अम्बिकापुर/CG : उपसंचालक कृषि विभाग के खिलाफ शासकीय पैसे के गबन का...

अम्बिकापुर/CG : उपसंचालक कृषि विभाग के खिलाफ शासकीय पैसे के गबन का आरोप ?…………

66
0

अम्बिकापुर जिला मुख्यालय में कृषि विस्तार अधिकारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने भूमि देवधन कुमार के नाम से फर्जी तरीके से वेतन आहरण किया। यह घोटाला 2020-22 तक चला, जिसमें लाखों रुपये का बिल बना.बनाकर निकाला गया। बाउचर से पता चलता है कि एक ही व्यक्ति के नाम पर दो.तीन बार वेतन निकाला गया। इस मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं उपसंचालक पिताम्बर दीवान पर आरोप है कि, उन्होंने अपने पूर्व के स्थान बैकुण्ठपुर में करोड़ों का घोटाला किया और अब अम्बिकापुर कृषि विभाग में भी लाखों का घोटाला करने का आरोप है। इसकी जानकारी कलेक्टर सरगुजा, आयुक्त, मुख्यमंत्री और वृत्तमंत्री को दी गई है और उनके खिलाफ प्रमाण भी प्रस्तुत किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here