नरसिंहपुर : विधायक श्री महेन्द्र नागेश की अध्यक्षता में गोटेगांव विकासखंड स्तरीय शासकीय सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरवारी में विद्यार्थियों को नि:शुल्क साईकिलों का वितरण किया। साथ ही गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गुरूजनों का सम्मान किया और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सिद्धांत वांगड़े, श्री अरविंद पटेल, श्री शक्ति सिंह राजपूत, श्री भगवान सिंह पटेल, श्री ओमप्रकाश सिंह पटेल, श्री बड्डू पाटकर, श्री दुर्गाप्रसाद दुबे एवं अन्य जनप्रतिनिधि, श्रीमती साधना ताम्रकार, श्रीमती किरणबाला प्रजापति, प्राचार्य श्री प्रीतिराज वर्मा, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे।



