नरसिंहपुर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कमला नेहरु सांदीपनि विद्यालय भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में नरसिंहपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरखपुर के प्राचार्य डॉ. एसके पाल को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।



