Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर...

नरसिंहपुर/MP : कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर बरमानघाट और राजराजेश्वरी घाट का निरीक्षण किया………….

19
0

नरसिंहपुर : कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गुरूवार को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं के आगमन पर नर्मदा नदी के तट पर स्थित बरमान घाट और राजराजेश्वरी घाट हीरापुर का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिये। घाटों में बचाव दल, चिकित्सा दल, सुरक्षा दल को तैनात रहने को कहा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। श्रद्धालुओं के लिए आवागमन हेतु सुरक्षा के लिए बैरीकेटिंग लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था को दुरूस्त रखने को कहा, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में कठिनाई न हो।

      कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने इस अवसर पर राजराजेश्वरी मंदिर हीरापुर और बरमान घाट में स्थित मंदिरों का भ्रमण कर दर्शन लाभ लिया। उन्होंने इस अवसर पर धर्मशाला में पहुंचकर धर्मगुरूओं से भेंट की। इस अवसर पर एसडीएम श्री मणिन्द्र सिंह सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here