Home बिहार पटना : कार सहित गंगा में गिरी दंपति, नाविकों ने बचाई जान…………….

पटना : कार सहित गंगा में गिरी दंपति, नाविकों ने बचाई जान…………….

44
0

राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित मीनार घाट पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक नई कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में समा गई। कार में पति-पत्नी सवार थे। लेकिन घाट पर मौजूद नाविकों की तत्परता और बहादुरी के कारण दोनों की जान बच गई। घाट पर मौजूद नाविकों ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नाविकों की इस बहादुरी और तत्परता की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक, आदित्य प्रकाश अपनी पत्नी के साथ शाम के समय नई कार लेकर मीनार घाट घूमने आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार घाट के करीब खड़ी थी। तभी अचानक आदित्य ने ब्रेक की जगह गलती से एक्सलेरेटर दबा दिया। इससे कार तेजी से घाट पार करती हुई सीधे गंगा में उतर गई और डूबने लगी। लेकिन घाट पर मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए पति-पत्नी को गंगा में डूबने से बचा लिया। नाविकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार धीरे-धीरे गंगा में समा रही थी और लोग मदद के लिए दौड़ रहे थे। स्थानीय लोग नाविक राहुल और अंशु की जमकर तारीफ कर रहे हैं जिन्होंने बिना देर किए जान जोखिम में डालकर दंपती की जान बचाई।

दीघा थानाध्यक्ष संतोष सिंह के अनुसार, कार को गंगा से बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने दंपती से पूछताछ शुरू की है ताकि घटना के कारणों और इसके पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here