Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : कलेक्टर ने किया भुगवारा व सासबहू ग्राम पंचायतों का निरीक्षण,...

नरसिंहपुर/MP : कलेक्टर ने किया भुगवारा व सासबहू ग्राम पंचायतों का निरीक्षण, ई- केवायसी, फार्मर आईडी सहित अन्य कार्यों की ली जानकारी……………

22
0

नरसिंहपुर : कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने जिले की ग्राम पंचायत भुगवारा व सासबहू का निरीक्षण कर ई- केवायसी, फार्मर आईडी सहित अन्य कार्यों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

      निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों की फार्मर आईडी की जानकारी लेते हुए ग्राम पंचायत भुगवारा के सचिव ने बताया कि यहां 80 प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है। कलेक्टर ने कहा कि शेष किसानों की फार्मर आईडी का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये, जिससे किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और अन्य योजनाओं का लाभ मिल सके।

      कलेक्टर ने पंचायतों में ई- केवायसी की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल तक शासकीय उचित मूल्य दुकान से प्रत्येक खाद्यान्न प्राप्त करने वाले ऐसे समस्त हितग्राहियों और संबंधित सभी सदस्यों की ई- केवायसी करना अनिवार्य है। उन्होंने एम- राशन पोर्टल पर ई- केवायसी के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने राज्य शासन द्वारा चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान जल संरक्षण व संवर्धन के लिए किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पंचायतों में खेत- तालाब के कार्य किये जायें, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय हो सके। इसके अलावा भू- जल स्तर में भी वृद्धि होगी। किसानों को खेत- तालाब के लिए प्रोत्साहित करें।

कलेक्टर ने किया माध्यमिक शाला सासबहू का निरीक्षण

      भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्रीमती पटले माध्यमिक शाला सासबहू पहुंची। उन्होंने यहां शिक्षकों की उपस्थिति, दर्ज बच्चों की संख्या आदि के संबंध में जानकारी ली। यहां 6 शिक्षक पदस्थ हैं, जिसमें एक शिक्षक अवकाश पर पाये गये। कलेक्टर ने बच्चों से संवाद करते हुए बच्चों की पढ़ाई- लिखाई के बारे में जाना।

कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र का निरीक्षण

      कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने करेली बस्ती स्थित वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन में बनाये गये गेहूं खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पंजीकृत किसानों, अब तक की खरीदी आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि पंजीकृत किसानों से ही गेहूं का उपार्जन किया जाये। राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जावे। किसानों से एफएक्यू गुणवत्ता का ही गेहूं उपार्जन किया जावे। कलेक्टर ने यहां ग्रेडर मशीन लगाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मऋतु को देखते हुए यहां उपार्जन के लिए आने वाले किसानों को आवश्यक सुविधाएँ मुहैया कराई जावे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here