Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : 100 दिवसीय निक्षय अभियान के तहत खैरीनाका में स्कूल निर्माण...

नरसिंहपुर/MP : 100 दिवसीय निक्षय अभियान के तहत खैरीनाका में स्कूल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों 115 मजदूरों ने लिया शिविर का लाभ……………..

50
0

मजदूरों का कराया गया स्क्रीनिंग, खकार का लिया सेंपल व कराया गया एक्स- रे

नरसिंहपुर : राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 दिवसीय निक्षय अभियान के तहत डीटीसी नरसिंहपुर टीयू- शहरी के अंतर्गत खैरीनाका में निर्माणाधीन सीएम राईज स्कूल नरसिंहपुर में लगे मजदूरों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान निर्माण कार्य में लगे 115 मजदूरों के क्षय रोग की स्क्रीनिंग कर संभावित लोगों के खकार के सेंपल एकत्रित किये गये। इस दौरान एक्स- रे भी कराया गया।

      निक्षय शिविर के दौरान मजदूरों को टीबी के बारे में जागरूक किया गया। टीबी से कैसे बचा जाये एवं टीबी के क्या लक्षण है, इसकी जानकारी भी शिविर के दौरान दी गई। उन्हें बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति को चलने में सांस भरना, लगातार खांसी आना, भूख नहीं लगना, वजन कम होना, रात को पसीना आना जैसे टीबी के सामान्य लक्षण हो सकते हैं। इसके लिए नि:शुल्क एक्स- रे करवायें। अगर मरीज टीबी पॉजीटिव आता है, तो उसको 6 माह तक दवाई लेना होती है, दवाई में किसी भी दिन का कोई गैप नहीं होना चाहिये। टीबी का मरीज दवाई लेने पर ठीक हो जाता है। टीबी कोई घातक बीमारी नहीं है। अगर जांच में मालूम पड़ जाता है कि किसी व्यक्ति को टीबी है, तो दवाई जरूर लेना चाहिये। दवाई का नियमित उपयोग करने से व्यक्ति पूर्ण स्वस्थ हो जाता है।

      उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 25 मार्च 2025 तक 100 दिवसीय निक्षय शिविर का आयोजन जिले में किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य है कि टीबी उन्मूलन के प्रयासों को और अधिक गति देने और जन जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस दौरान जिले में 100 दिन टीबी की व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग, जांच, उपचार व जनजागरूकता को सुनिश्चित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here