Home मध्यप्रदेश पात्र व्यक्ति समग्र सुरक्षा नि:शक्त पेंशन योजना का लाभ लें

पात्र व्यक्ति समग्र सुरक्षा नि:शक्त पेंशन योजना का लाभ लें

पात्र व्यक्ति समग्र सुरक्षा नि:शक्त पेंशन योजना का लाभ लें

251
0

नरसिंहपुर, 30 सितम्बर 2022. मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान जिले में 17 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान केन्द्र एवं राज्य शासन की चिन्हित 39 हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिया जा रहा है। पात्र व्यक्तियों से इन योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया गया है। इसी क्रम में समग्र सुरक्षा नि:शक्त पेंशन योजना सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जाती है। इस योजना में हितग्राही को 600 रूपये प्रतिमाह अर्थात 7200 रूपये प्रतिवर्ष की सहायता राशि दी जाती है।

     इस योजना में आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक हो और वह मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिये। इसके साथ ही 40 प्रतिशत या उससे अधिक नि:शक्तता और समग्र पोर्टल पर नाम अंकित होना चाहिये।

     इस योजना में आवेदक को स्वयं की तीन फोटो, आयु की पुष्टि हेतु प्रमाण पत्र आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, 40 प्रतिशत या उससे अधिक नि:शक्तता का प्रमाण पत्र, समग्र आईडी की सहायता से कहीं पर भी ऑनलाइन पेंशन पोर्टल से आवेदन किया जा सकता है और बचत खाता नम्बर अंकित वाली बैंक पासबुक की फोटोकॉपी देना होगा।

     योजना में सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग पदाविहित अधिकारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here