बैकुण्ठपुर कोरिया। सरगुजा संभाग में निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले वशिष्ठ टाइम्स के संपादक ने स्थानीय प्रशासन और कथित अनावेदक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संपादक का कहना है कि उनकी पारिवारिक शोक की घड़ी में प्रशासनिक दबाव बनाकर उनके पुराने मकान पर कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार संपादक की पत्नी का उपचार एम्स रायपुर में चल रहा था। इसी दौरान 7 जनवरी 2026 को उनका निधन हो गया। संपादक का आरोप है कि 13 जनवरी 2026 को उन्होंने संबंधित अधिकारियों व बैकुण्ठपुर एसडीएम को भी शोक पत्र भेजा था और 19 जनवरी को तेरहवीं कार्यक्रम निर्धारित था। इसके बावजूदए बिना समुचित जांच के एसडीएम महोदय ने संपादक के लगभग 40 वर्ष पुराने मकान पर कार्रवाई की गई। इस मामले में बैकुण्ठपुर एसडीएम द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एकपक्षीय कार्यवाही की है। संपादक पक्ष का दावा है कि पूर्व में भू.माफिया गतिविधियों और प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर समाचार प्रकाशित किए गए थे जिसके बाद से दबाव बनाया जा रहा था। यह भी आरोप है कि मकान में तोड़फोड़ कर पानी की निकासी संपादक के घर की ओर मोड़ दी गई है।
संपादक चार महीनों से अस्वस्थ हैं और चलने.फिरने में असमर्थ हैं। उन्होंने कोरिया कलेक्टर से मिलने की इच्छा जताई परंतु संपर्क नहीं हो सका। मामले की शिकायत थाना प्रभारी बैकुण्ठपुर को भी कई बार दी गई।
इस संबंध में भैयालाल राजवाड़े ;विधायक चिंतामणि महाराज ;सांसद सरगुजा तथा सरगुजा आयुक्त को भी लिखित शिकायत दी गई है। इसकी जानकारी विस्तार से आगे दी जायेगी।



