सोनहत.. विकास खंड सोनहत के किसान संगवारियो को लगभग आठ माह से वेतन नहीं दिया गया है सूत्रों से खबर है कि वेतन लगभग दो माह पूर्व ही आ गया है लेकिन अधिकारी जानबूझकर पैसे को अकॉउंट में रखकर ब्याज की राशि का लाभ ले रहे हैं।
कुछ किसान संगवारियो से बातचीत करने पर पता चला कि शासन के द्वारा कृषि को लाभप्रद बनाने के लिए अनेक महत्वकांक्षी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है और उन योजनाओं को प्रत्येक कृषक तक पहुंचाने में संगवारियो की अहम भूमिका है पर ग्रामीण क़ृषि विस्तार अधिकारी कई योजनाओं की जानकारी उन्हें जानबूझकर नहीं देते हैं क्योंकि इनके द्वारा बीज वितरण जैविक खेती नलकूप खनन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जाता है।।



