Home कोरिया छत्तीसगढ़, कोरिया,दामुज स्कूल में आयोजित हुआ न्योता भोज, कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों...

छत्तीसगढ़, कोरिया,दामुज स्कूल में आयोजित हुआ न्योता भोज, कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामूहिकता, सामाजिक सहभागिता एवं आपसी सद्भाव की भावना को बढ़ावा देना रहा।

1
0
hey
कोरिया दामुज स्कूल में आयोजित हुआ न्योता भोज, जिला शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में बच्चों ने लिया प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला दामुज में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद कुमार सिंह, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री हेमंत कुमार राजवाड़े, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त नगर सैनिक (हवलदार) डॉ. महेश मिश्रा, संकुल प्रभारी श्री परीक्षित चंद्र तिर्की सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक, पालक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दामुज की सरपंच एवं महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती सुशीला सोनपाकर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री हरिचंद राजवाड़े, किसान मोर्चा महामंत्री श्री दिनेश सोनपाकर, अ.ज.जा. मोर्चा महामंत्री श्री रामाधार चेरवा, श्री बाबूलाल यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विद्यालय की ओर से मा. शा. प्रधान पाठक श्री शैलेष कुमार सैनी एवं प्रा. शा. प्रधान पाठक श्री मानसाय राजवाड़े के साथ शिक्षकगण ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान पालकों एवं छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया तथा शिक्षा और विद्यालयी गतिविधियों को लेकर आवश्यक संवाद भी किया।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here