Home एम.सी.बी. कोरिया, राखी से पहले महतारी वंदन की सौगात, उमा पैकरा ने मुख्यमंत्री...

कोरिया, राखी से पहले महतारी वंदन की सौगात, उमा पैकरा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार एक हजार रुपये की राशि से रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी, परिवार की जरूरतों में मिलेगी मदद

7
0
hey
कोरिया रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से कोरिया जिले की ग्राम पंचायत बुढ़ार निवासी श्रीमती उमा पैकरा, पति श्री संतोष पैकरा के चेहरे पर खुशी की मुस्कान खिल उठी। योजना के तहत प्राप्त एक हजार रुपये की राशि से उनके लिए रक्षाबंधन का पर्व और भी खास हो गया है।

श्रीमती उमा पैकरा ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत हर माह मिलने वाली आर्थिक सहायता परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में उपयोगी साबित हो रही है। रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से त्योहार की तैयारियों में भी मदद मिली है। उन्होंने कहा कि समय पर मिलने वाली यह राशि घरेलू जरूरतों के साथ बच्चों एवं परिवार के अन्य आवश्यक खर्चों में काम आती है।

खुशी व्यक्त करते हुए श्रीमती उमा पैकरा ने कहा, “राखी के त्योहार से पहले महतारी वंदन योजना की एक हजार रुपये की राशि खाते में मिलने से बहुत खुशी हुई है। इस राशि से परिवार की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हम बहनों के लिए यह राशि उपलब्ध कराकर रक्षाबंधन की खुशियां बढ़ा दी हैं। इसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।”

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हर माह मिलने वाली राशि से महिलाएं अपनी जरूरतों और परिवार के खर्चों को बेहतर तरीके से पूरा कर पा रही हैं।

रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन योजना की राशि श्रीमती उमा पैकरा के लिए खुशियों की सौगात बनकर आई है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here