सोनहत रक्षाबंधन के पावन अवसर पर क्षेत्र की विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने ब्रह्मकुमारी बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर पर्व की आध्यात्मिक गरिमा को आत्मसात किया।

इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहन रेखा जी, बहन ममता जी एवं बहन आशा जी ने उन्हें पवित्रता एवं आध्यात्मिक मूल्यों का प्रतीक रक्षा सूत्र बांधा।

इस अवसर पर विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि यह आत्मिक पवित्रता, सद्भाव और श्रेष्ठ जीवन मूल्यों का संदेश देने वाला पावन पर्व है।

ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा बांधा गया यह रक्षा सूत्र उन्हें सदैव श्रेष्ठ मार्ग पर चलने तथा समाज एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा।

उन्होंने ब्रह्मकुमारी बहनों की निस्वार्थ ईश्वरीय सेवा एवं समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने के प्रयासों को नमन करते हुए रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि ऐसे पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे, संस्कार और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं।
उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

