कोरिया, 21 जुलाई 2026/ संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, नवा रायपुर अटल नगर के अंतर्गत संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्राचार्य, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कटगोड़ी ने जानकारी दी है कि अभ्यर्थी निर्धारित वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है तथा प्रवेश से संबंधित सभी दिशा-निर्देश एवं नियम वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका में दिए गए हैं। अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पूर्व प्रवेश विवरणिका का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की अपील की गई है, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
उन्होंने बताया कि प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कटगोड़ी के सूचना पटल पर भी उपलब्ध है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता या मार्गदर्शन के लिए अभ्यर्थी 8224016470 एवं 8827262230 पर संपर्क कर सकते हैं। संस्था ने जिले के पात्र व इच्छुक युवाओं से समय सीमा के भीतर आवेदन कर कौशल प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है।

