Home मध्य प्रदेश इंदौर-संविदा कर्मचारियों को मिलेगी ‘ग्रेचुटी’, इंदौर में बिजली चोर पकड़वाने पर मिलेगा...

इंदौर-संविदा कर्मचारियों को मिलेगी ‘ग्रेचुटी’, इंदौर में बिजली चोर पकड़वाने पर मिलेगा नकद इनाम……………

38
0
hey

 मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी गठन के बाद भर्ती हुए लाइनमैन अब 55 वर्ष की आयु के बजाय 62 वर्ष में रिटायर्ड होंगे।

संविदा कार्मिकों को अन्य कर्मचारियों के समान भर्ती दिनांक से नियमानुसार ग्रेचुटी दी जाएगी। इसके साथ ही बिजली चोरी पकड़वाने वाले सूचनादाता को पारितोषिक (इनाम) भी दिया जाएगा।

यह फैसले कल बिजली वितरण कंपनी इंदौर के पोलोग्राउंड स्थित सभागार में निदेशक मंडल की रखी गई बैठक में लिए गए।

प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने कंपनी के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट, कार्ययोजना की प्रस्तुति दी। बैठक में निदेशक मंडल सदस्य व विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी विजय गौर, डॉ. अरुणा तिवारी, नए सदस्य अंकुश नाले, मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, कंपनी सचिव आराधना कुलकर्णी आदि मौजूद थे।

अध्यक्षता मप्र ऊर्जा विभाग के सचिव एवं कंपनी के चेयरमैन विशेष गढ़पाले ने की। बैठक में बिजली चोरी और अनियमताएं रोकने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा तैयार वी कनेक्ट ऐप के माध्यम से चोरी व अनियमितता की सूचना देने वाले आम आदमी को डीबीटी पद्धति से इनाम यानी प्रोत्साहन राशि देने का प्रस्ताव अनुमोदित हुआ।

कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि वी कनेक्ट ऐप के माध्यम से बिजली चोरी की सूचना देने पर यदि 10 हजार से ज्यादा की पंचनामा राशि, सिविल दायित्व की राशि का प्रकरण बनता है तो पारितोषिक प्रदान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here