Home मध्य प्रदेश शहडोल-बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण अंधेरे में, महीनों से बंद पड़ा...

शहडोल-बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण अंधेरे में, महीनों से बंद पड़ा ट्रांसफॉर्मर, भीषण गर्मी में बढ़ी परेशानी…………..

13
0

विशेष समाचार – बेनी माधव कुशवाहा
(डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर शहडोल)

शहडोल। जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत सीधी में पोखरी तालाब के पास लगा लगभग 100 केवी का विद्युत ट्रांसफॉर्मर लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है।
ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण ग्राम पंचायत के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली बिल का भुगतान करने के बावजूद भी बिजली विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रांसफॉर्मर खराब होने की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक न तो ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कराई गई और न ही उसे बदला गया है।

बिजली आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक परेशान हैं।


बिजली न होने से पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गई है, क्योंकि कई घरों में मोटर पंप से पानी की व्यवस्था होती है।
इसके अलावा मोबाइल चार्जिंग, पंखे, कूलर और अन्य आवश्यक उपकरण बंद पड़े हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय अंधेरा रहने से सुरक्षा संबंधी समस्याएं भी बढ़ गई हैं। जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की उदासीनता के कारण उन्हें अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्राम पंचायत सीधी के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि बंद पड़े ट्रांसफॉर्मर को तत्काल सुधार कर नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया जाए, ताकि गांव में शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल हो सके और लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here