Home छत्तीसगढ़ शहडोल-नल-जल योजना ठप, पानी के लिए तरस रहे ग्राम पंचायत सीधी के...

शहडोल-नल-जल योजना ठप, पानी के लिए तरस रहे ग्राम पंचायत सीधी के ग्रामीण………….

24
0

विशेष समाचार – बेनी माधव कुशवाहा
(डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर शहडोल)

शहडोल। जिला शहडोल के विकासखंड जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत सीधी में नल-जल योजना बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराने से लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि नल-जल योजना कई दिनों से बंद पड़ी है, जिससे घरों तक पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।
मजबूरी में लोगों को दूर-दराज के हैंडपंपों और कुओं से पानी लाना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को प्रतिदिन दूर जाकर पानी भरना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और पंचायत प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नल-जल योजना को चालू कराने और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे जनपद पंचायत एवं जिला प्रशासन के समक्ष प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

मुख्य मांगें:

नल-जल योजना को तत्काल चालू किया जाए।

ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

योजना बंद होने के कारणों की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here