छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मचारी से 45 लाख 18 हजार 998 रुपए की साइबर ठगी हो गई।
ठगों ने फेसबुक पर निवेश का झांसा देकर आमदी नगर हुडको निवासी जयंत बागची (61 वर्ष) को अपने जाल में फंसाया और उनकी जीवनभर की गाढ़ी कमाई उड़ा ली।
पुलिस के अनुसार, 10 मार्च को जयंत बागची फेसबुक देख रहे थे, तभी उन्हें भारत की वित्तमंत्री के नाम से निवेश संबंधी जानकारी मिली। इससे प्रभावित होकर उन्होंने दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन कराया और प्रारंभिक पंजीयन शुल्क के रूप में 18 हजार 998 रुपए जमा किए।

उन्होंने दावा किया कि उनका कारोबार यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड स्टेट्स, जापान और ऑस्ट्रेलिया में फैला है। इसी भरोसे में जयंत बागची ने अलग-अलग तारीखों में लगातार रकम जमा करानी शुरू कर दी। इस प्रकार, जयंत बागची ने कुल 45 लाख 18 हजार 998 रुपए का निवेश कर दिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने ट्रेडिंग खाते में भारी लाभ दिखाया और करीब 2.70 लाख अमेरिकी डॉलर की निकासी का विकल्प बताया, लेकिन जब जयंत बागची ने रकम वापस मांगी तो क्रॉस-बॉर्डर ट्रांजेक्शन और टैक्स के नाम पर पहले 34 लाख रुपए लिए। इसके बाद में 12 लाख रुपए और जमा करने का दबाव बनाया।

