बिलासपुर में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 150 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई।
इस राशि से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। बैठक में शहर के घनी आबादी वाले इलाकों-गोलबाजार, नेहरू चौक और कोर्ट परिसर-में भूमिगत बिजली व्यवस्था स्थापित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक ‘सियान सदन’ बनाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास, पर्यावरण संरक्षण, दिव्यांग और वृद्धजन कल्याण तथा कौशल विकास के लिए भी अलग-अलग बजट आवंटित किया गया।
यह बैठक अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और जिले के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की।इस फंड का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़कऔर सामाजिक कल्याण जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास में किया जाता है।
बिलासपुर जिले में के माध्यम से पहले भी कई बड़े विकास कार्य किए जा चुके हैं।

