मार्च महीने में विभिन्न त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक छुट्टियां अलग-अलग तारीखों पर पड़ती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार पूरे देश में एक समान बैंक हॉलिडे नहीं होते। कुछ राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं, जबकि अन्य स्थानों पर सामान्य कामकाज जारी रहता है। भारतीय रिजर्व बैंक हर साल पहले ही बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह बताया जाता है कि किस दिन, किस राज्य या शहर में और किस कारण से बैंक बंद रहेंगे। 20 मार्च 2026 शुक्रवार को ईद-उल-फित्र (रमजान) और जुमा-उल-विदा के अवसर पर कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। आज मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।



