बैकुण्ठपुर मुख्यालय कोरिया में पत्रकार संघ का गठन किया गया था, जिसमें वशिष्ठ टाइम्स समाचार के संपादक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पूर्व में गठित संघ विचारधारा के अनुसार पदाधिकारियों का चयन किया गया था। आज के दौर में कुछ नई पीढ़ी के पत्रकार लोग पत्रकारिता के नाम पर सूचना के अधिकार का व्यापार कर रहे हैं। अब ये लोग संगठन के व्यापारी बनकर अलग-थलग नजर आते हैं। जब बैठक में संपादक भी समाचार के लिए और संगठन के विचारों को लेकर सम्मिलित हुए, तो पत्रकारिता की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई। पत्रकारिता की पराकाष्ठा यह है कि पत्रकार शासन और प्रशासन के लिए एक आईना है, जो सच्चाई को उजागर करता है और कलम के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान करता है।
आज दिनांक 24/10/2025 को आयोजित शपथ समारोह में पुराने जिला अध्यक्ष से लेकर अन्य पुराने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वासू महंती ने शपथ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष विभूति तिवारी को भी शपथ दिलाई गई। जिसमें कहा गया कि, संगठन किसी का भी पैतृक नहीं होता, इसलिए किसी को भी ऐतराज नहीं होना चाहिए। उस संगठन के कहा गया कि, पदाधिकारियों को संगठन की विचारधारा और संकट के समय एक-दूसरे का सहयोग देना चाहिए। जो लोग संगठन से परहेज रखते हैं, वे किनारे हो चुके हैं। जैसे कि एक कहावत है, सूपा में से कंकड़ अलग हो जाते हैं, उसी तरह शपथ समारोह में भी देखा गया कि कौन लोग सच में संगठन के साथ हैं और कौन नहीं।
वहीं पत्रकारिता की छवि को कुछ लोग बिगाड़ने में लगे हुए हैं। क्योंकि संवादाता बैकुण्ठपुर के है पर पूरे सरगुजा सम्भाग को वसूल रहे है। यहां तक कि, कुछ चापलूस पत्रकार जनसम्पर्क व कलेक्टर को भी अपनी बातो में आकर्षित करते है। और ऐसे भी पत्रकार है जो कभी किसी के सगे नहीं। खाली उनका काम चापलूसी में फंसना है।
दिवाली में कोतवाली, पुलिस यातायात और पत्रकारों का धमाका रहा
जानकार सूत्र बताते है कि, इस दिवाली पर पुलिस यातायात के द्वारा इतना वसूली हुआ कि, नई पीढ़ी के पत्रकारों व वेब पोर्टल वालों को एक-एक डब्बा मिटाई और पांच-पांच हजार रूपये दिया गया। क्योंकि पुलिस की चापलूसी से मीठा पैसा प्राप्त होता है। जबकि पुलिस के कारनामों को जयनगर थाना की नकामी अच्छी तरह से दर्शाता है। यह समाचार प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाशित किया जा रहा है।


