Home दिल्ली नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में वकील की गुस्ताखी…………

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में वकील की गुस्ताखी…………

39
0

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक वकील ने मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की। वकील ने कोर्ट में नारेबाजी भी की, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे बाहर निकाल दिया। इस घटना से कुछ देर के लिए कोर्ट की कार्यवाही बाधित रही।

मिली जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने चीफ जस्टिस बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की, जबकि कुछ लोगों का दावा है कि यह कागज का रोल था। वकील ने सनातन धर्म का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान का नारा लगाया। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर वकील को नियंत्रित कर लिया और कोर्ट से बाहर निकाल दिया।

आरोपी वकील का नाम राकेश किशोर बताया जा रहा है, जो सुप्रीम कोर्ट बार के 2011 के सदस्य हैं। सीजेआई की प्रतिक्रिया चीफ जस्टिस गवई ने शांत रहते हुए कहा, इन सब बातों से विचलित न हों। हम प्रयास करेंगे कि यह मामला आगे न बढ़े।

कानूनी मामलों से जुड़ी वेबसाइट बार एंड बेंच ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि जब सीजेआई की अध्यक्षता वाली बेंच वकीलों से केस के बारे में सुन रही थी, तभी एक वकील दौड़ता हुआ आगे आया और अपना चीफ जस्टिस पर हमले के लिए पैर से जूता निकालने की कोशिश करने लगा। हालांकि, लगभग तुरंत ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और कोर्ट से बाहर कर दिया।

मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने घटना के बाद कहा कि, उन्हें इन घटनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता और उन्होंने कोर्ट की कार्यवाही जारी रखने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं और आरोपी वकील से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here