Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट…………

छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट…………

41
0

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण शुक्रवार को बिलासपुर समेत कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। शहर में दिनभर बादल छाए रहने से झड़ी जैसी स्थिति बनी हुई है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग में रात के समय तेज बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। एवं 5 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे थमने लगेंगी। उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश होने की अधिक संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात से शनिवार तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका है। ओडिशा के आंतरिक हिस्सों में एक अवदाब सक्रिय है, जो 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में इसके कमजोर पड़ने और निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है। अवदाब से जुड़ी एक द्रोणिका ओडिशा से होते हुए छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश तक फैली हुई है।

मौसम के इस बदलाव ने शहरवासियों के लिए एक सुखद अनुभव प्रदान किया और गर्मी के दिनों में थोड़ी राहत दी। शहर में ठंडक का एहसास, दिन का तापमान सामान्य से कम, रात में हल्की उमस और मौसम सुहावना बना रहना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here